ईद-मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

Published at :14 Dec 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
ईद-मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

केरेडारी. केरेडारी प्रखंड में मुसलिम समुदाय के लोगों ने ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया. प्रखंड के बारियातू,देवरीया व केरेडारी में सोमवार सुबह लोगों ने इस मौके पर जुलूस निकाला. एक-दूसरों को बधाई दी. केरेडारी अंजुमन कमेटी द्वारा भी जुलूस निकाला गया. कावेद, पांडु,केरेडारी, गरीकला, पेटो, जोको व देवरीया के ईदगाहो में नमाज अदा […]

विज्ञापन
केरेडारी. केरेडारी प्रखंड में मुसलिम समुदाय के लोगों ने ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया. प्रखंड के बारियातू,देवरीया व केरेडारी में सोमवार सुबह लोगों ने इस मौके पर जुलूस निकाला. एक-दूसरों को बधाई दी. केरेडारी अंजुमन कमेटी द्वारा भी जुलूस निकाला गया. कावेद, पांडु,केरेडारी, गरीकला, पेटो, जोको व देवरीया के ईदगाहो में नमाज अदा की गयी.
उत्तरी जिप सदस्य अमिता देवी व दक्षिणी जिप सदस्य अनिता सिंह ने मोहम्मद साहब के जन्म दिन की बधाई मुसलिम समुदाय के लोगों को दी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुणाल किशोर दुबे,सलामत अंसारी, जूठन दुबे, नजाम अंसारी,मो.मेराज,अजीज अंसारी,मिसार अहमद, हाजी सरफुद्दीन,कबीर अली, गुलाम मुस्तफा, अकबर अंसारी शामिल थे. वहीं इमाम मो.मुरशीद रजा, हदीस मियां,अफजल मियां,मो.कुद्दुस, मो.बब्लू रिजवी, रियासत अली,पांडू से मो.शमीम, मो.रब्बानी, मो.अनवर, मो. सेराजुद्ददीन के नेतृत्व में ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola