लाखों की संपत्ति व नकद की चोरी कर फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के ग्राम घसकोडीह के एक मकान से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी. चोरी की घटना बुधवार की रात्रि हुई. मामले की जानकारी घरवालों को गुरुवार की सुबह हुई़ इस बाबत ग्राम घसकोडीह निवासी शोहवा देवी ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है़ बताया जाता है कि घर के […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के ग्राम घसकोडीह के एक मकान से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी. चोरी की घटना बुधवार की रात्रि हुई. मामले की जानकारी घरवालों को गुरुवार की सुबह हुई़ इस बाबत ग्राम घसकोडीह निवासी शोहवा देवी ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है़ बताया जाता है कि घर के सभी लोग खाने खाने के बाद सोने चले गये थे. सुबह उठे, तो चोरी की जानकारी मिली.
चोरों ने घर के अंदर रखी बक्से से लगभग 1.50 लाख रुपये के जेवरात, 62 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. वहीं आवश्यक कागजात भी ले गये. दूसरे दिन घर से कुछ दूरी पर खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला. घटना के बाद बरकट्ठा पुलिस डॉग स्क्वाइड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










