हजारीबाग जिला को कैशलेस बनाने की कवायद

Published at :01 Dec 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग जिला को कैशलेस बनाने की कवायद

हजारीबाग : सरकारी कार्यों में पैसे का लेन-देन अब कैशलेश होगा. कोषागार से जुड़े लेन-देन को कैशलेश बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. यह जानकारी जिला कोषागार पदाधिकारी संजय कुमार ने दी. बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस सम्मेलन कर उन्होंने कहा कि हजारीबाग भारतीय स्टेट बैंक से जिला प्रशासन ने टैग […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सरकारी कार्यों में पैसे का लेन-देन अब कैशलेश होगा. कोषागार से जुड़े लेन-देन को कैशलेश बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. यह जानकारी जिला कोषागार पदाधिकारी संजय कुमार ने दी. बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस सम्मेलन कर उन्होंने कहा कि हजारीबाग भारतीय स्टेट बैंक से जिला प्रशासन ने टैग किया है.
लोगों को कैशलेश लेनदेन की जानकारी दी जायेगी. ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जोड़े जायेंगे. इसका कनेक्शन झारनेट से जोड़ने की बात कही. मौके पर हजारीबाग एसबीआइ मुख्य ब्रांच के प्रबंधक राजीव रंजन व नजीब मुज्तबा दोनों ने संयुक्त रूप में कहा कि कैशलेश लेन-देन के लिए शहरी क्षेत्र में बैंक ने अब-तक 100 मशीन लगाया है. लोगों के डिमांड पर प्रतिदिन अधिक से अधिक मशीने लगायी जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से निवेदन किया है कि लोग इससे जुड़ें इसे कई मायने में इसे आसान बनाया गया है. हजारीबाग में सभी बैंक मिलकर जिले के 100 गांवों को लेन-देन में 28 दिसंबर 2016 तक कैशलेश बनाने का निर्णयलिया है.
हजारीबाग. डीसी रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सूचना भवन सभागार में कैशलेस ट्रांजेक्शन विषय पर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी विभागों के निकासी व व्यय पदाधिकारी, तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में सभी विभागों की निकासी व व्यय के संबंध में कर्मचारी जानकारी प्राप्त की गयी. निकासी व व्यय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में भुगतान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी. अधिकांश विभागों में भुगतान की प्रक्रिया कैशलेश है.
पदाधिकारियों व कर्मियों का वेतन का भुगतान बैंक खाता के माध्यम से किया जाता है. वहीं लाभुकों का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाता है. डीसी ने कहा: जिले में ई-बैंकिंग, एटीएम, पेटीएम तथा डेविड व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया जारी करने के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम चलाया जायेगा. डीसी ने बताया कि प्रारंभ में जिले के सदर प्रखंड को पूरी तरह से कैशलेस बनाने के लिए चयनित किया गया है.
डीसी ने कहा कि कैशलेस ट्रांजक्शन के संबंध में आम नागरिकों, खुदरा व थोक व्यापारियों तथा सरकारी कर्मियों को जागरूक करने के लिए पांच दिसंबर को नगर भवन हजारीबाग में एक बजे से कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसमें बैंक कर्मियों के द्वारा कैशलेश ट्राजेंक्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola