विश्व नि:शक्तता दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

सफल बच्चे हुए सम्मानित कटकमसांडी : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी मैदान में विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर प्रखंड स्तरीय समावेशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय थीं. बीइइओ नागेश्वर सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में नि:शक्त किसी भी मायने में कमजोर नहीं है. सरकार नि:शक्तों के […]
विज्ञापन
सफल बच्चे हुए सम्मानित
कटकमसांडी : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी मैदान में विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर प्रखंड स्तरीय समावेशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय थीं. बीइइओ नागेश्वर सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में नि:शक्त किसी भी मायने में कमजोर नहीं है. सरकार नि:शक्तों के उत्थान को लेकर गंभीर है. प्रखंड स्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता में करीब 150 नि:शक्त स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया.
इसमें 100 मीटर बाधा दौड़ (लड़कों के लिए) में आकाश पंकज प्रथम, मुनेश्वर यादव द्वितीय व बजरंगी भुइयां तृतीय, 100 मीटर बाधा दौड़ (लड़कियों के लिए) में शाहीन परवीन प्रथम, रिंकी कुमारी द्वितीय व लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं 50 मीटर बिस्किट दौड़ (छोटे बच्चों के लिए) में राधा कुमारी प्रथम, शम्मा परवीन द्वितीय व रिंकू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
म्यूजिकल चेयर रेस में मुनेश्वर यादव प्रथम, आजम खान द्वितीय व साजिद खान को तृतीय स्थान मिला. मेढ़क दौड़ में मुनेश्वर यादव प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय व गोपाल मुंडा तृतीय, बोतल पानी दौड़ में मुस्कान खातून प्रथम, खुशनुमा परवीन द्वितीय व दिव्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लानेवाले प्रतिभागियों को बीइइओ नागेश्वर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र दांगी, एजाज अहमद, नैय्यर अहमद, रिसोर्स शिक्षक अरुण कुमार, अब्दुल अलीम, शगुफ्ता नाज, प्रिया सिंह, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, अलका कुमारी, उषा मिंज, अंजु मेहता, मुसर्रत परवीन, रौशन जहां, कमलदेव यादव, दिलीप सिंह, खुर्शीद अकरम, रीतलाल यादव, अरविंद कुमार, महेश यादव, मुंद्रिका राणा व अख्तर हुसैन समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
हजारीबाग में दिन निकलने के बाद छाया रहा कोहरा
दो को जेल : केरेडारी़ हेवई निवासी पूरन महतो हत्याकांड में बहू पुनिया देवी, पोता प्रदीप महतो, वीणा कुमारी, जीरवा देवी व धनेश्वरी देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है. हत्याकांड मामले में मृतक के छोटे पुत्र बालेश्वर महतो के आवेदन पर केरेडारी थाना में मामला दर्ज किया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










