डॉक्टर ने लगाया मारपीट व जबरन पांच लाख का चेक लेने का आरोप

Published at :01 Dec 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर ने लगाया मारपीट व जबरन पांच लाख का चेक लेने का आरोप

प्राथमिकी दर्ज हजारीबाग. जेपी मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रणय मधुर सिन्हा ने मारपीट समेत अस्पताल में शीशा तोड़ने व जबरन मुआवजा के नाम पर पांच लाख का चेक ले लेने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमे पदमा के सरैया निवासी मृतक कारू महतो के भाई फौदी कुशवाहा समेत […]

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज

हजारीबाग. जेपी मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रणय मधुर सिन्हा ने मारपीट समेत अस्पताल में शीशा तोड़ने व जबरन मुआवजा के नाम पर पांच लाख का चेक ले लेने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमे पदमा के सरैया निवासी मृतक कारू महतो के भाई फौदी कुशवाहा समेत 25-30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि 28 नवंबर की अहले सुबह जेपी मेमोरियल अस्पताल में इलाजरत मरीज कारू महतो की मौत हो गयी थी. मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने डॉ प्रणय मधुर सिन्हा पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए दस लाख की मुआवजे की मांग की थी. इस घटना की जानकारी के बाद बरही विधायक मनोज कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे थे और समझौता कराया था. कारू महतो बावासीर की बीमारी से पीड़ित था. उसे इलाज के लिए जेपी मेमोरियल अस्पताल में भरती कराया गया था. उसका अॉपरेशन 24 अक्तूबर को हुआ था. मरीज की मौत 28 नवंबर को हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola