विवि की बैठक में शिक्षकों ने रखी समस्याएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : विभावि में शिक्षकों के साथ गुरुवार को कुलपति की बैठक हुई. बैठक में शिक्षकों ने अपनी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेने की शिकायत कुलपति से की. संघ के सदस्यों ने कुलपति से कहा कि आपके द्वारा ऑनलाइन नामांकन, सीबीसीएस सिस्टम, समेस्टर सिस्टम, पाठयक्रम निर्धारण जैसे निर्देशों का शिक्षकों ने समय पर पालन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : विभावि में शिक्षकों के साथ गुरुवार को कुलपति की बैठक हुई. बैठक में शिक्षकों ने अपनी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेने की शिकायत कुलपति से की. संघ के सदस्यों ने कुलपति से कहा कि आपके द्वारा ऑनलाइन नामांकन, सीबीसीएस सिस्टम, समेस्टर सिस्टम, पाठयक्रम निर्धारण जैसे निर्देशों का शिक्षकों ने समय पर पालन किया. वहीं शिक्षकों का प्रोन्नति अब तक नहीं हो पाया है.
विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष की नियुक्ति से शिक्षक अपनी असंतुष्टि को कुलपति के समक्ष रखा. शिक्षकों ने कहा कि आंतरिक परीक्षा की कॉपियां शिक्षकों के द्वारा जांची गयी, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ. ग्रीष्मावकाश में भी शिक्षकों ने कार्य किया है, जिसका इएल भी नहीं मिला है. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने शिक्षकों को आश्वासन दिया है कि विश्वविद्यालय के स्तर पर जो भी शिक्षकों के लिए लंबित कार्य है उसको निबटाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










