महिला की मौत, ठेकेदार पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला की मौत, ठेकेदार पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

मृतका के भाई ने दंडाधिकारी के समक्ष दिया फर्द बयान

विज्ञापन

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला की मौत रिम्स, रांची में इलाज के दौरान 30 अप्रैल को हो गयी. इस संबंध में मृतका के भाई ने फर्द बयान में रांची दंडाधिकारी को बताया कि उसकी बहन हजारीबाग में एक ठेकेदार के पास रहकर मजदूरी करती थी. वह पारिवारिक समारोह के कारण 24 अप्रैल को गांव आयी थी. 26 अप्रैल को उसे मुंशी ने फोन कर कहा कि ठेकेदार पैसा दे रहा है, आ जाओ. जिसके बाद वह चली गयी. भाई का आरोप है कि ठेकेदार, उसके भगीने और मुंशी ने उसकी बहन के साथ मारपीट व दुष्कर्म किया. इससे उसकी हालत गंभीर हो गयी और रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, एक मई को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. मृतका का पति बाहर काम करता है, जिसके आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola