दो महिलाओं से 50,500 की छिनतई

भुक्तभोगी महिलाएं रौशन महिला विकास नामक समूह की संचालिका
चरही. बैंक ऑफ इंडिया से समूह का रुपये निकाल कर आ रही दो महिलाओं से 50500 रुपये की छितनई की घटना हुई. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है. भुक्तभोगी महिलाएं आरती देवी (पति मनोज ठाकुर) और मंजू देवी (पति गणेश महतो) चीचीखुर्द सिंघनिया की रहनेवाली हैं. दोनों महिलाएं रौशन महिला विकास संघ नामक समूह की संचालक हैं. दोनों बैंक ऑफ इंडिया चरही से 50500 रुपये निकाल कर सड़क पार कर मासी मारसाल स्कूल अपने बच्चे से भेंट करने के लिए जा रही थीं. उनके बच्चे उक्त स्कूल के छात्रावास में रह कर पढ़ाई करते हैं. जैसे ही महिलाएं स्कूल के वॉलीबॉल कोर्ट तक पहुंचीं, अज्ञात बाइक सवार पीछे से आकर रुपये रखे थैले झपट कर भाग गये. जब तक दोनों महिलाएं शोर मचातीं, लुटेरे भाग चुके थे. इसके बाद भुक्तभोगी महिलाएं रोती -बिलखती चरही थाना पहुंचीं अौर अपनी आपबीती सुनायी. चरही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बदमाशों का सुराग पाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है.
23 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी युक्त ट्राइसाइकिल का वितरण
बरकट्ठा. प्रखंड मुख्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर दिव्यांगजनों के बीच बैटरी युक्त ट्राइसाइकिल वितरित किया गया. बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, बरकट्ठा सीडीपीओ सह चलकुशा बीडीओ अमृता सिंह, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर प्रसाद, पंसस प्रतिनिधि शमीम अंसारी ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया. इचाक, चलकुशा, बरही, दारु, टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे 23 दिव्यांगजनों को सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के सौजन्य से यह ट्राइसाइकिल दी गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










