नेहरू व एनडी ग्रोवर की जयंती मनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग/बरही : डीएवी पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती संयुक्त रूप से बुधवार को मनायी गयी. प्राचार्य अशोक कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री को शांति दूत बताया. उन्होंने बच्चों को सच्चाई, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी. मौके पर चाचा नेहरू और […]
विज्ञापन
हजारीबाग/बरही : डीएवी पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती संयुक्त रूप से बुधवार को मनायी गयी. प्राचार्य अशोक कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री को शांति दूत बताया. उन्होंने बच्चों को सच्चाई, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी. मौके पर चाचा नेहरू और स्वतंत्रता विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ. इसमें हर्ष गुप्ता, सविस्टा नाज, तनिष्का और गूंजा को पुरस्कृत किया गया.
बरही.
डीएवी स्कूल,बरही में बिरसा मुंडा व शिक्षाविद महात्मा नारायण दास ग्रोवर का जन्मदिन धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य नरसिंह शर्मा ने बिरसा मुंडा व महात्मा ग्रोवर की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर इंटर हाउस वॉलीबॉल का आयोजन किया गया. इसमें एननडी ग्रोवर हाउस ने हंसराज हाउस को हराया. विजयी टीम को प्राचार्य ने सम्मानित किया. आयोजन में आरआर दुबे, श्री विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, शशांक शेखर रेखा सिंह, सुनील कुमार मुकेश कुमार, मनु देवआर्य, मिथिलेश कुमार, आलोक, आलोक सिन्हा, अनिल कुमार, अमित चतुर्वेदी, पल्लवी कुमारी, ममता सिंह, ममता पांडे, अर्चना शर्मा, निलू कुमारी, मुन्नी कुमारी, रंजीत कुमार, उदय सिंह व राहुल राज शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










