मध्याह्न भोजन की चावल चोरी करते पकड़ाये

Published at :17 Nov 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन की चावल चोरी करते पकड़ाये

मामले की जांच शुरू कटकमसांडी : मध्य विद्यालय, बरगड्डा में मध्याह्न भोजन का चावल चोरी कर घर ले जाने के क्रम में मुखिया के पति चौधरी यादव व ग्रामीणों ने तीन रसोइयों को रंगेहाथ पकड़ा. बाद में इसकी सूचना बीइइओ नागेश्वर सिंह को दी. बीइइओ ने तीन सीआरपी को जांच के लिए बरगड्डा भेजा. वहां […]

विज्ञापन
मामले की जांच शुरू
कटकमसांडी : मध्य विद्यालय, बरगड्डा में मध्याह्न भोजन का चावल चोरी कर घर ले जाने के क्रम में मुखिया के पति चौधरी यादव व ग्रामीणों ने तीन रसोइयों को रंगेहाथ पकड़ा. बाद में इसकी सूचना बीइइओ नागेश्वर सिंह को दी. बीइइओ ने तीन सीआरपी को जांच के लिए बरगड्डा भेजा. वहां मामले की जांच की. सीआरपी ने जांच रिपोर्ट बीइइओ को सौंपने की बात कही. बीइइओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद चावल चोरी के मामले में तीनों रसोइयों पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. जांच दल में सीआरपी संतोष कुमार, सीआरपी रामजीवन प्रसाद मेहता व सीआरपी अखिलेश्वर कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola