जनता व सरकार के सहयोग से होगा विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

जिन घरों में शौचालय का निर्माण हो गया है, वहां के लाभुकों को इसका उपयोग करना चाहिए. हजारीबाग : जनता और सरकार के सहयोग से ही विकास कार्य होगा. सरकार के काम में जनता को भी सहयोग करना है. दोनों के सहयोग से ही राज्य की अोर अग्रसर होगा. सामाजिक संघर्ष न हो, इसके लिए […]
विज्ञापन
जिन घरों में शौचालय का निर्माण हो गया है, वहां के लाभुकों को इसका उपयोग करना चाहिए.
हजारीबाग : जनता और सरकार के सहयोग से ही विकास कार्य होगा. सरकार के काम में जनता को भी सहयोग करना है. दोनों के सहयोग से ही राज्य की अोर अग्रसर होगा. सामाजिक संघर्ष न हो, इसके लिए सरकार पहल कर रही है. उक्त बातें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने हजारीबाग में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस सह विकास मेला समारोह में कही. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास करने की क्षमता है.
औद्योगिक शहरों में रात में नहीं दिखते तारे
सरयू राय ने कहा कि झारखंड के कई औद्योगिक नगर में रात में तारे नहीं दिखते. प्रकृति और हमारे बीच कृत्रिम परत बन गया है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को हुनरमंद और समृद्ध बनाना है.
आनेवाले दिनों में चुनौतियां काफी मिलेंगी. मिलजुल कर इसका समाधान करना होगा. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि खनिज और मानव बल के सहयोग से राज्य को आगे ले जाना है. सरकार बनने के बाद नौकरी की बाढ़ आ गयी है. स्थानीय नीति की घोषणा हो चुकी है. जनता के समर्थन से ही विकास होगा. विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने ओडीएफ हुए प्रखंड चुरचू और डाड़ी में विधायक फंड की राशि खर्च करने की घोषणा की. विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन को योजना तैयार करनी चाहिए. इस योजना में विधायक फंड की राशि खर्च होगी. उन्होंने कहा कि जिन घरों में शौचालय का निर्माण हो गया है, वहां के लाभुकों को इसका उपयोग करना चाहिए. प्रशासन को भी इसमें निगरानी कीजरूरत है.
विकास मेले में कई लोगों को दिये गये नियुक्ति पत्र
मंत्री सरयू राय ने विकास मेले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत छह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, जमीन का पट्टा, छात्रवृत्ति, पीएचइडी एवं स्वास्थ्य विभाग में बेहतर काम करनेवालों को सम्मानित किया. इसमें बबलू कुमार, विजय कुमार, गांगो साव, मनोज कुमार, सौरभ कुमार सिंह, निकेश कुमार, पंकज कुमार रजक, मनीष कुमार, अखिलेश कुमार पांडेय, उमेश कुमार, नीरज कुमार दुबे, राजेश कुमार शामिल हैं. सम्मानित होनेवालों में एएनएम आशा कुमारी, अमिता मिंज, शिकांतो कुमारी, मुन्नी कच्छप, मीना कुमारी, अरुण कुमार सिंह, अंजली देवी, मेराज अंसारी, नरेश बेदिया, प्रेमलता सिन्हा, संध्या देवी, अनिता देवी, शहदेव किस्कू, पच्चू भुइयां, नीतू देवी, पार्वती देवी, रागिनी वर्मा, लखन महतो, सर्वेश कुमार सिंह, फुलझड़ी देवी, ललिता देवी रानी, पिंकी देवी शामिल हैं.
उपस्कर व भूमि पट्टे दिये गये
मंत्री सरयू राय ने 80 परिवारों को भूमि पट्टे का वितरण किया. इसमें दरबार बिरहोर, बदरी बिरहोर, गंदौरी बिरहोर, मुजा बिरहोर व एतवरिया बिरहोरिन शामिल हैं. शिक्षित बेरोजगार रामकिशोर मुर्मू, विनोद सोरेन, शांति मरांडी को मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह की संगीता देवी को 16 लाख व कल्याण शाखा को एक लाख रुपये के ऋण दिये गये. असाध्य रोग के तहत मो सलीम अंसारी, संजय, शंभु राणा, निलोफर, रवींद्र राय को इलाज के लिए राशि दी गयी. मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला, एसडीओ शशि भूषण, एसपी भीमसेन टुटी, प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव, जिला कल्याण पदाधिकारी रतिश सिंह ठाकुर उपस्थित थे.
40 स्टॉल लगाये गये
विकास मेले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने 40 स्टॉल लगाये थे. इन स्टॉलों से विकास मेले में भाग लेनेवाले लोगों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली.
केंद्रीय कारागार, झारक्राफ्ट, जिला गव्य विकास कार्यालय, जिला उद्यान एवं एसआरएम कंपनी, जिला कृषि कार्यालय, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, खेलकूद कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, राजस्व शाखा, मुस्कान महिला मंडल, आत्मा, जनसंपर्क विभाग, कौशल विकास, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जिला एवं स्वच्छता प्रकल्प, रेडक्रॉस सोसाइटी, यक्ष्मा, मलेरिया, कुष्ठ, स्वास्थ्य विभाग, आरएसटीआइ, होलीक्रॉस महिला जागृति केंद्र, जिला समाज कल्याण, सामाजिक कस्तूरबा गांधी बालिका विश्वविद्यालय विष्णुगढ़, हिंडाल्को, भूमि संरक्षण सर्वे कार्यालय, राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित कई संस्थानों ने स्टॉल लगाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










