गुरु चरणों में सजा दीवान, लंगर लगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग में सोमवार को श्रीगुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया. प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में 8.00 बजे अखंड पाठ का समापन हुआ. गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में माथा टेक सुख, शांति और समृद्धि के लिए अरदास हुआ.अमृतसर से आये रागी जत्था अजर्न सिंह, दर्शन सिंह, परमजीत सिंह व मनप्रीत कौर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में सोमवार को श्रीगुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया. प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में 8.00 बजे अखंड पाठ का समापन हुआ. गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में माथा टेक सुख, शांति और समृद्धि के लिए अरदास हुआ.अमृतसर से आये रागी जत्था अजर्न सिंह, दर्शन सिंह, परमजीत सिंह व मनप्रीत कौर ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहालकिया. प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा को लाइट से सजाया गया था.
लंगर की भी व्यवस्था थी. प्रधान अवतार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, कुलपति डॉ गुरदीप सिंह, नगर निगम अध्यक्ष अंजली कुमारी, उपाध्यक्ष आनंद देव, जिला जज के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुअों ने गुरुद्वारा पहुंच कर माथा टेका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










