21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोगों ने चाचा नेहरू के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया

हजारीबाग : नेहरू युवा केंद्र ने सोमवार को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू एवं युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया. युवा केंद्र के लेखापाल सुजन ठाकुर ने कहा कि नेहरू युवा का संगठन 1972 में किया था. इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को संगठित कर देश के विकास की भागीदारी निभाना है. श्री ठाकुर ने युवा […]

हजारीबाग : नेहरू युवा केंद्र ने सोमवार को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू एवं युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया. युवा केंद्र के लेखापाल सुजन ठाकुर ने कहा कि नेहरू युवा का संगठन 1972 में किया था. इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को संगठित कर देश के विकास की भागीदारी निभाना है. श्री ठाकुर ने युवा केंद्र के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी. मौके पर भैया मुकेश कुमार, शुभ्रो मल्लिक मौजूद थे.
कांग्रेस कार्यालय में नेहरू जयंती मनी : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 127 वीं जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने की. उन्होंने कहा कि नेहरू ने पंचवर्षीय योजना शुरू कर देश के विकास में योगदान दिया था. उन्होंने नेहरू के बताये मार्ग पर चलने को कहा. मौके पर उपेंद्र राय, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, मिथिलेश दुबे, कुमार रवींद्र प्रताप सिंह, शशि मोहन सिंह, सलीम रजा, निसार अहमद भोला, डॉ जमाल अहमद, रीतलाल मंडल, अवधेश कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, उदय पांडेय लाल बिहारी सिंह मौजूद थे. उक्त जानकारी जवाहरलाल सिन्हा ने दी.
ग्लोबल इंडियन स्कूल में सोमवार को चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी. बच्चों को नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी गयी. अंगरेजी स्पेलिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें नर्सरी से कक्षा तीन के विद्यार्थी शामिल हुए. उक्त जानकारी निदेशक चांद अंसारी एवं प्राचार्य वीजे वर्गीस ने दी.
गौतम बुद्धा में नेहरू जयंती मनी : हजारीबाग. गौतम बुद्धा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. महाविद्यालय के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि नेहरू जी सिर्फ एक राजनेता या प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि एक महान साहित्यकार एवं लेखन के रूप में भी याद किये जाते रहते हैं. मौके पर डॉ पुष्पा सिंह, सलौनी गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रमोद प्रसाद, अंजली कुमारी, महेश प्रसाद, गुलशन कुमार, दिलीप कुमार सीटू, रचना कुमारी उपस्थित थे.
बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता : हजारीबाग. डॉ राधाकृष्णन स्कूल ऑफ लर्निंग मटवारी गांधीनगर में सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया. प्रधानाचार्या मालती मिश्रा ने कहा कि नेहरू बच्चों से काफी प्रेम करते थे. माैके पर भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. इसमें आराध्या व शम्मी विजयी रहे. चित्रांकन में रतन कुमार, निशा कुमारी, प्रश्नावली में श्रवण,अमित, अभिषेक एवं सौरभ विजयी रहे.
मदर टेरेसा कॉलेज में बाल दिवस : हजारीबाग. मदर टेरेसा कॉलेज बुढ़वा महादेव में सोमवार को बाल दिवस आैर गुरुनानक जयंती का आयोजन किया गया. छात्र- छात्राओं को नेहरू एवं संत गुरुनानक के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर तुलसी कुमार, सोनल, राजेश राम, मुकेश कुमार, विजय कुमार, शक्ति कुमार, अंजलि कुमारी, इंदुकुमारी, मनीषा कुमारी, सुनील, रिंकी ललिता, अर्चना, मेधा व काजल कुमारी मौजूद थे.
हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रेन डे : हजारीबाग. हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल गदोखर में चिल्ड्रेन डे धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य मो आरिज हुसैन ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला. चिल्ड्रेन डे पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर शिक्षक, शिक्षिका शबनम परवीन, रसीदा परवीन, जूही परवीन, जसीमा परवीन, दिपीका कुमारी, निक्की कुमारी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें