मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में बंदोबस्त पदाधिकारी की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग के प्रमंडलीय बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक कुमार शाही के कार्य की जांच होगी. मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में बंदोबस्त पदाधिकारी के बारे में लिखित शिकायत की गयी थी. शिकायत पत्र हजारीबाग के अपर समाहर्ता को दी गयी थी. सरकार ने अपर समाहर्ता से जांच कर शीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी है. दीपक कुमार शाही प्रमंडलीय […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग के प्रमंडलीय बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक कुमार शाही के कार्य की जांच होगी. मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में बंदोबस्त पदाधिकारी के बारे में लिखित शिकायत की गयी थी. शिकायत पत्र हजारीबाग के अपर समाहर्ता को दी गयी थी. सरकार ने अपर समाहर्ता से जांच कर शीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी है. दीपक कुमार शाही प्रमंडलीय बंदोबस्त पदाधिकारी के आलावा प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव के प्रभार में कार्यरत हैं.
30 वर्ष में नहीं मिला खाता-खतियान : शिकायतकर्ता बंदोबस्त कार्यालय में दैनिक भोगी अमीन किशोर कुमार मेहता हैं. इचाक प्रखंड दरिया निवासी किशोर कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में लिखित शिकायत में रैयतों की समस्याअों का उल्लेख किया है. शिकायत में कहा गया है कि 30 वर्ष बीत गये, लेकिन रैयतों को अब-तक कोई खाता-खतियान नहीं मिला है. कार्यालय में रैयतों के काम को समय पर पूरा नहीं किया जाता है. हर काम के एवज में रैयतों से राशि ली जाती है.
जान से मारने की दी धमकी : शिकायतकर्ता ने सरकार को बताया है कि जब से बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक कुमार शाही के बारे में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत की गयी है, तब से हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. हमारे मोबाइल पर प्रतिदिन फोन कर डराया जाता है.
नये कैंप सरकार के आदेश पर चालू किया गया : बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक कुमार शाही ने कहा कि शिकायतकर्ता से बात की जा रही है. इसे मामले को जल्द ही सुलझा लिया जायेगा. रैयतों का हर काम समय पर किया जा रहा है. नये कैंप सरकार के आदेश पर चालू किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










