श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग खपरियावां स्थित नरसिंह स्थान पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी. चार बजे सुबह सार्वजनिक पूजा के बाद भगवान नरसिंह का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग खपरियावां स्थित नरसिंह स्थान पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी. चार बजे सुबह सार्वजनिक पूजा के बाद भगवान नरसिंह का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा समिति के अध्यक्ष भवेश कुमार मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन बनायी गयी थी. समिति ने 60 स्वयंसेवकों को भी तैनात किया था.
पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल, कांग्रेस नेता जयशंकर पाठक, आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने भी पूजा -अर्चना की. मौके पर पूजा समिति के उपसचिव सर्वेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार मिश्र उपस्थित थे.
भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात था
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दंडाधिकारी की देखरेख में पुलिस बल तैनात था. खोया पाया केंद्र भी खोला गया था. कटकमदाग भाजपा मंडल कमेटी की ओर से सेवा शिविर भी लगा था. मंदिर परिसर के बाहर पूजा सामग्री एवं ईख की बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










