मेक इन इंडिया की कल्पना साकार करें : सरयू राय

Published at :15 Nov 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
मेक इन इंडिया की कल्पना साकार करें : सरयू राय

नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आइटीआइ का उदघाटन बरही : झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने बरही बेंदगी में नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आइटीआइ का उदघाटन किया़ बरही विधायक मनोज कुमार यादव, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, उपायुक्त रविशंकर शुक्ल, बरही एसडीओ मो शब्बीर […]

विज्ञापन
नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आइटीआइ का उदघाटन
बरही : झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने बरही बेंदगी में नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आइटीआइ का उदघाटन किया़ बरही विधायक मनोज कुमार यादव, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, उपायुक्त रविशंकर शुक्ल, बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद, बीडीओ जितराय मुर्मू, सीओ संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी व प्रतिनिधि माैजूद थे. मंत्री सरयू राय ने कहा कि इस आइटीआइ भवन के निर्माण में चाहे कितना भी हेरफेर हुआ हो, इसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. यहां के पढ़नेवाले छात्रों को मेक इन इंडिया की कल्पना को साकार करने में भूमिका निभाना है़ विकास का पैमाना बदल गया है. मेक इन इंडिया के चलते हुनरमंदों की आवश्यकता बढ़ गयी है़
आइटीआइ की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब बड़े उद्योगों के लिए औजार अपने यहां बने़ उन्होंने आइटीआइ में दाखिल हुए नये छात्रों को बधाई दी. उन्होंने इस संस्थान को सभी आधारभूत सुविधाएं देने की बात कही.
काैशल विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी : मनोज : स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि काैशल विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी है़ एक कुशल एवं प्रशिक्षित युवा ही अपना और समाज का कल्याण कर सकता है़ रोजगार प्राप्त कर सकता है़ उन्होंने 2009 से लेकर अब तक आइटीआइ के निर्माण और चालू होने के संबंध में सबके प्रयासों और परेशानियों की चर्चा की़ मांडू विधायक व पूर्व मंत्री जयप्रकाश पटेल ने आइटीआइ भवन के घटिया निर्माण की तरफ मंत्री का ध्यान दिलाया़बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने कहा कि बेंदगी आइटीआइ का पहला सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा. 158 सीटों में से 131 सीटों पर नामांकन हो चुका है़ 90 प्रतिशत स्थानीय लोगों का प्रवेश हुआ है.
उन्होंने मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आइटीआइ में पूर्ण स्टाफ देने, डेढ़ से दो किलोमीटर तक सड़क व 50 बेड का हॉस्टल बनाने की जरूरत है़ कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डायरेक्टर इंप्लायमेंट डॉ पीके ने किया. मौके पर आइटीआइ के इंचार्ज आनंद कुमार राम, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, महावीर साव, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, विधायक प्रतिनिधि, जिप सदस्य संतोष रविदास, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, उप प्रमुख सिकंदर, आजसू के राजसिंह चौहान, कांग्रेस के इकबाल रजा, अजय दुबे, दुलार यादव, राजेंद्र कुशवाहा, किशुन यादव मौजूद थे़ धन्यवाद ज्ञापन डीसी रविशंकर शुक्ला ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola