एसबीआइ में बुजुर्गों के लिए थी विशेष व्यवस्था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : एसबीआइ डेमोटांड़ शाखा में शुक्रवार को रुपये जमा एवं निकासी को लेकर नि:शक्त व बुजुर्ग ग्राहकों के लिए शाखा प्रबंधक ने अलग से व्यवस्था की है. बुर्जुग चमन महतो रुपये बदलने के लिए बैंक आये थे. वे लाइन में खड़े नहीं हो पा रहे थे. नि:शक्त अजीज मियां और प्रेम गुप्ता भी काफी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : एसबीआइ डेमोटांड़ शाखा में शुक्रवार को रुपये जमा एवं निकासी को लेकर नि:शक्त व बुजुर्ग ग्राहकों के लिए शाखा प्रबंधक ने अलग से व्यवस्था की है. बुर्जुग चमन महतो रुपये बदलने के लिए बैंक आये थे. वे लाइन में खड़े नहीं हो पा रहे थे. नि:शक्त अजीज मियां और प्रेम गुप्ता भी काफी परेशान थे.
शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने अपने कक्ष में सभी बुजुर्गों एवं नि:शक्तों को बैठा कर रुपये बदलने एवं जमा कराने का फार्म भरवाया. कक्ष में ही इनके रुपये बदल कर दिये गये. प्रबंधक ने बुजुर्गों को चाय पिला कर स्वागत किया. शाखा प्रबंधक ने जानकारी दी कि दो दिनों के अंदर इस शाखा में चार करोड़ रुपये जमा, निकासी आैर रुपये बदलने का काम हुआ है. सभी ग्राहकों का ख्याल रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










