रिसर्च पेपर के आधार पर बनें नीतियां और कानून
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में सामंजन संसाधनों का संरक्षण जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन सोमवार को हुआ. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रिसर्च के निष्कर्ष को सरकार तक उपलब्ध करायें, ताकि नीति निर्धारण और कानून बन सके. उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी को […]
विज्ञापन
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में सामंजन संसाधनों का संरक्षण जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन सोमवार को हुआ. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रिसर्च के निष्कर्ष को सरकार तक उपलब्ध करायें, ताकि नीति निर्धारण और कानून बन सके. उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी को बढ़ावा और थर्मल पवर को कम करने की जरूरत है. सेमिनार के बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड अभिजीत घोष, यंग साइंटिस्ट अवार्ड एम वीणा, वाणी एवं सीनियर साइंटिस्ट अवार्ड जेपी पांडेय को दिया गया.
मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला, विभावि कुलपति प्रो गुरदीप सिंह, कुलसचिव प्रो एसके सिन्हा, प्रतिकुलपति डॉ एमपी सिन्हा, आदि उपस्थित थे.
इधर, जन विकास केंद्र सभागार में आयोजित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण- 2016- 17 में सोमवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल उपस्थित होकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, धनबाद एवं हजारीबाग के नवचयनित कुल 60 स्वयंसेवकों को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










