बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार में आज कुछ जिलों में लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी जबकि कुछ जिले में मौसम सुहावना बना रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से आज 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ बादल गरजने की भी संभावना जताई गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में आज मौसम विभाग ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में दिनभर मौसम बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही दिनभर बादल भी छाए रह सकते हैं.
मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि अगले दो से तीन दिनों तक बिहार में मौसम सुहावना बना रह सकता है. दोपहर के वक्त थोड़ी ज्यादा गर्मी महसूस होगी. लेकिन लू से फिलहाल राहत मिलेगी. दो से तीन दिन के बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.
पटना में मौसम का हाल
मौसम विभाग की माने तो, आज पटना में मौसम सुहावना बना रह सकता है. जिले में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. शनिवार की तरह ही बादलों की आवाजाही आज भी जारी रह सकती है और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को राहत मिलती रहेगी.
मौसम बिगड़ने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं हैं. इन दोनों के प्रभाव से मई महीने में मानसून जैसा मौसम बना हुआ है. लेकिन दो से तीन दिनों के बाद एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो सकता है.
Also Read: बिहार में अपराधी सोनू यादव का एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे की गोली मारकर की थी हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










