NTA का खास संदेश, NEET परीक्षा का तनाव न लें, खुद पर भरोसा रखें

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :03 May 2026 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2026 Tweet

NTA नोटिस (PC-X)

NEET UG 2026: नटीए ने कहा कि शांत रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें. अगर कोई छात्र परीक्षा को लेकर स्ट्रेस में हैं तो NTA के हेल्पलाइन से संपर्क कर रकते हैं.

विज्ञापन

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी कि 3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होने वाला है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए NTA ने मैसेज दिया है. NTA ने कहा सफभी स्टूडेंट्स शांत रहें और खुद पर आत्मविश्वास रखें.

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट की मदद से नीट अभ्योर्थियों के लिए संदेश दिया है. एनटीए ने कहा कि शांत रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें. NTA ने कहा गहरी सांस लें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. एजेंसी के अनुसार अपना बेस्ट देना सबसे ज्यादा जरूरी है.

ऐसे स्टूडेंट्स जो परीक्षा से पहले डर रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा मैसेज है. इससे उन्हें परीक्षा का प्रेशर कम महसूस होगा. NTA ने कहा कि परीक्षा जरूरी है, लेकिन लास्ट गोल (Last Goal) नहीं है. एग्जाम बस आपकी लंबी जर्नी का एक हिस्सा है. इसलिए स्टूडेंट्स को पॉजिटिव सोच के साथ परीक्षा देनी चाहिए.

NTA ने मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन

अगर कोई छात्र परीक्षा को लेकर स्ट्रेस में हैं या घबराहट महसूस कर रहे हैं, तो NTA के हेल्पलाइन से संपर्क कर रकते हैं. NTA का हेल्पलाइन अड्रेस है Tele-MANAS हेल्पलाइन (14416) है. यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और छात्रों को मानसिक सहयोग प्रदान करती है.

घर से निकलने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें

नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स घर से निकलने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखें. एडमिट कार्ड और फोटो वाली ID पास में रख लें. साथ ही एग्जाम सेंटर पर सही समय पर पहुंचें. ऐसे स्टूडेंट्स जिनके शहर में बारिश की गुंजाइश है, वे समय से पहले निकले और रूट का ध्यान रखें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के Riyadh में होगी नीट यूजी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola