CSIR UGC NET के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

CSIR UGC NET 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. यह स्लिप आपको बताएगी कि आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, जिससे आप पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें. NTA की वेबसाइट पर जाकर तुरंत डाउनलोड करें.

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2026 Exam City स्लिप की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को पहले से ही अपने ट्रैवल और ठहरने का इंतजाम करने में आसानी होगी.

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2026 Exam परीक्षा का पूरा शेड्यूल

NTA की तरफ से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा को अलग-अलग विषयों के हिसाब से दो शिफ्टों में बांटा गया है. पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक चलेगी.

उम्मीदवार अपने विषय के हिसाब से अपनी सही तारीख और समय को अच्छे से नोट कर लें. 17 जुलाई को पहली शिफ्ट में Life Sciences और दूसरी शिफ्ट में Mathematical व Physical Sciences की परीक्षा होगी. वहीं, 18 जुलाई को पहली शिफ्ट में Chemical Sciences और Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences की परीक्षा कराई जाएगी.

एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप

कई बार छात्र एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं. लेकिन आपको बता दें कि यह आपका फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है. यह केवल एक एडवांस सूचना है जो आपको यह बताती है कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में अलॉट हुआ है.

फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें आपके एग्जाम सेंटर का पूरा नाम और एड्रेस दिया होगा. इसे इसलिए पहले जारी किया जाता है ताकि दूर जाने वाले छात्र समय रहते अपना रिजर्वेशन करा सकें.

CSIR UGC NET 2026 Exam एग्जाम सिटी स्लिप चेक करें

  • सबसे पहले परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको "Advance Intimation Slip" या इससे जुड़ा एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर (Application No.) डालना होगा.
  • इसके बाद अपना पासवर्ड या मांगी गई अन्य जरूरी डिटेल्स जैसे डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी.
  • आप इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट संभाल कर रख लें.

इस परीक्षा का आयोजन भारतीय नागरिकों की पात्रता तय करने के लिए किया जाता है. इसके जरिए देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर' पद पर नियुक्ति मिलती है. इसके अलावा, Ph.D. में एडमिशन के लिए भी यह परीक्षा एक जरूरी माध्यम है.


ये भी पढ़ें: BPSC Success Story: बिल्डिंग गिरी पर सपना नहीं टूटा, डॉ बिजेता BPSC क्रैक कर ऐसे बनीं RDO


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola