ग्राम सभा में तालाब व पीसीसी पथ का चयन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : केरेडारी पंचायत के ग्राम खपिया में मुखिया तापेश्वर साव ने ग्रामसभा में कहा कि मनरेगा व 14वें वित्त आयोग के तहत डोभा, तालाब, पीसीसी पथ, नाली, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण, मिट्टी मोरम पथ को प्राथमिकता के आधार पर चुनें. कहा कि ग्रामीण अपने गांव के लिए खुद विकास योजनाओं […]
विज्ञापन
केरेडारी : केरेडारी पंचायत के ग्राम खपिया में मुखिया तापेश्वर साव ने ग्रामसभा में कहा कि मनरेगा व 14वें वित्त आयोग के तहत डोभा, तालाब, पीसीसी पथ, नाली, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण, मिट्टी मोरम पथ को प्राथमिकता के आधार पर चुनें. कहा कि ग्रामीण अपने गांव के लिए खुद विकास योजनाओं का चयन करेंगे.
सभा में लघु व कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण के साथ रोजगार देने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर उप-मुखिया अमेरिका महतो, मनोज यादव, बसंत यादव, मन्नू सिंह, मनोज सिंह, वकील ठाकुर, सहादेव महतो, मुकेश कुमार साव, प्रकाश ठाकुर, कुलेश्वर महतो, पन्नू ठाकुर, बिमल कुमार, कृष्णा महतो, मुकेश यादव, विकास कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










