Advertisement
गोलीकांड के दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई : मनोज
हजारीबाग : बड़कागांव गोलीकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 24 अक्तूबर को झारखंड बंद का अाह्वान किया है. बंद में कांग्रेस समेत विपक्षी दल शामिल हैं. उक्त बातें बरही विधायक मनोज यादव ने कही. कांग्रेस ऑफिस कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में मनोज यादव ने कहा कि गोलीकांड रे दोषी अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई […]
हजारीबाग : बड़कागांव गोलीकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 24 अक्तूबर को झारखंड बंद का अाह्वान किया है. बंद में कांग्रेस समेत विपक्षी दल शामिल हैं. उक्त बातें बरही विधायक मनोज यादव ने कही. कांग्रेस ऑफिस कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में मनोज यादव ने कहा कि गोलीकांड रे दोषी अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करे. मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा व सरकारी नौकरी मिले. उन्होंने लोगों से बंद को सफल बनाने कि अपील की है.
कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जायेगा. पार्टी में गुटबाजी को लेकर पूछे गये सवाल पर विधायक ने कहा कि गलत काम का हम विरोधी है. राजनिति में कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन कोई नहीं होता है. प्रदेश अध्यक्ष के मामले पर आला कमान से शिकायत की जायेगी. मौके पर जयशंकर पाठक, विजय यादव, आबीद अंसारी, दिनेश सिंह राठौर, साजिद हुसैन, मनोज गुप्ता, सलीम रजा, अजय गुप्ता, रियाज अहमद, आरएल मंडल, नागेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, सलेंद्र यादव, प्रकाश यादव एवं डॉ प्रकाश कुमार आदि शामिल थ.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement