नेशनल पार्क में नाबालिग से गैंग रेप, एक गिरफ्तार

Updated at :01 Dec 2015 6:37 PM
विज्ञापन
नेशनल पार्क में नाबालिग से गैंग रेप, एक गिरफ्तार

नेशनल पार्क में नाबालिग से गैंग रेप, एक गिरफ्तार हजारीबाग – आरोपी पदमा के कुट्टीपीसी निवासी राजेंद्र प्रसाद मेहता पकड़ाया- तीन आराेपी फरार, लड़की समेत चार पर प्राथमिकी – पीड़िता ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करायाप्रतिनिधि, हजारीबाग नेशनल पार्क के जंगल में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दिनदहाड़े गैंग रेप […]

विज्ञापन

नेशनल पार्क में नाबालिग से गैंग रेप, एक गिरफ्तार हजारीबाग – आरोपी पदमा के कुट्टीपीसी निवासी राजेंद्र प्रसाद मेहता पकड़ाया- तीन आराेपी फरार, लड़की समेत चार पर प्राथमिकी – पीड़िता ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करायाप्रतिनिधि, हजारीबाग नेशनल पार्क के जंगल में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दिनदहाड़े गैंग रेप किया गया. इस मामले के एक आरोपी राजेंद्र प्रसाद मेहता काे गिरफ्तार किया गया है. वह पदमा स्थित कुट्टीपीसी का रहनेवाला है. महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी. काेर्ट में 164 के तहत उसका बयान भी दर्ज किया गया है. एक लकड़ी सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. महिला थाना प्रभारी एमेल टीना एक्का ने बताया कि फरार अराेपियाें सिकंदर प्रसाद मेहता व रामकुमार प्रसाद की पुलिस तलाश कर रही है.लड़की के साथ निकली थीपीड़िता ने पुलिस काे बताया : मंगलवार को वह एक लड़की के साथ उसकी गाड़ी से घर से बाजार के लिए निकली थी. कुछ दूर जाने के बाद उस लड़की ने रामकुमार प्रसाद को फोन कर बुलाया. आरोपी रामकुमार प्रसाद ने दोनों लड़कियों को एक भाड़े के मकान में ले गया. वहां नशे की दवा पिला दी. फिर उसे नेशनल पार्क जंगल में ले जाया गया. वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. सूचना पर पदमा पुलिस घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल ले गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आराेपी राजेंद्र प्रसाद मेहता को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां जेल में है, जबकि उसके पिता की हत्या पूर्व में कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola