स्वास्थ्य विभाग में IAS अफसरों का तबादला, शुभंजन दास को मेडिकल कॉलेजों की कमान, जानें कौन कहां गया

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Health Department Reshuffle West Bengal

West Bengal Health Department Reshuffle: पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शुभंजन दास, मौमिता गोदारा बसु और शरद कुमार द्विवेदी समेत कई IAS अधिकारियों को नयी और बड़ी जिम्मेदारियां मिलीं हैं. जानें अस्पतालों और योजनाओं के संचालन के लिए क्या है नया प्लान.

विज्ञापन

West Bengal Health Department Reshuffle: पश्चिम बंगाल की नयी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की है. बुधवार को राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है.

विज्ञापन

पुराने सभी आदेशों को सरकार ने किया निरस्त

आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए पुराने सभी आदेशों को निरस्त कर नये सिरे से कार्यों का बंटवारा किया गया है. इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य साथी और मेडिकल कॉलेजों के बुनियादी ढांचे में तेजी लाना है.

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? जानें नया पोर्टफोलियो

स्वास्थ्य विभाग के नये ढांचे में अनुभवी आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण मोर्चों पर तैनात किया गया है.

  • शुभंजन दास (सचिव): इन्हें आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई (PMJAY), स्वास्थ्य साथी और दवाओं व उपकरणों की खरीद का जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की कमान भी इन्हीं के पास होगी.
  • शरद कुमार द्विवेदी (सचिव): अब कैंसर केंद्रों , आयुष, आईटी सेवाओं और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) से जुड़ी परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे. रणनीतिक योजना बनाना भी इनके मुख्य कार्यों में शामिल होगा.
  • मौमिता गोदारा बसु (सचिव): इन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), परिवार कल्याण और पूरे राज्य के अस्पताल प्रबंधन (जिला, उप-मंडल और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल) का कार्यभार सौंपा गया है. साथ ही, डेंगू-मलेरिया जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विश्व बैंक की परियोजनाओं की देखरेख भी वही करेंगी.

इसे भी पढ़ें : तिलजला अग्निकांड पर चला सीएम शुभेंदु का हंटर, 24 घंटे में अवैध इमारत गिराने का आदेश, मालिक गिरफ्तार

विशेष सचिवों के कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी

विभाग के सुचारु संचालन के लिए वरिष्ठ विशेष सचिवों के बीच भी कार्यभार का वितरण किया गया है.

  • के राधिका अय्यर : इन्हें पश्चिम बंगाल राज्य एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति और राज्य रक्त आधान परिषद का प्रभार दिया गया है.
  • सुदेशना गुप्ता : लेखा परीक्षा (Audit), आरटीआई (RTI) अपीलीय प्राधिकरण और मेडिकल काउंसिल से जुड़े मामलों का निपटारा करेंगी.
  • चैताली चक्रवर्ती : इन्हें सामान्य प्रशासन और विधानसभा मामलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBMSCL) के प्रबंध निदेशक (MD) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Health Department Reshuffle: सुशासन की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

स्वास्थ्य विभाग में यह फेरबदल तब हुआ है, जब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण और सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने पर विशेष जोर दे रही है. मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिये हैं कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. नये अधिकारियों की नियुक्ति से उम्मीद जतायी जा रही है कि मेडिकल कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में एक और तबादला, सीएमओ से उत्तर बंगाल भेजे गये एक और अधिकारी

बंगाल सरकार में नये सिरे से बड़े फेरबदल का संकेत, ममता के करीबी होंगे अधिकारी से दूर

बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola