दूसरे चरण के लिए 1,46,657 मतदाता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2015 6:05 PM

विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए 1,46,657 मतदाताचुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी़ सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम़ चतरा. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ मतदान को लेकर मतदान कर्मियों को गुरुवार को सिमरिया व टंडवा प्रखंड के कलस्टरों के लिए रवाना कर दिया गया़ […]

विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए 1,46,657 मतदाताचुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी़ सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम़ चतरा. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ मतदान को लेकर मतदान कर्मियों को गुरुवार को सिमरिया व टंडवा प्रखंड के कलस्टरों के लिए रवाना कर दिया गया़ उक्त बातें उपायुक्त अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में दी़ इस मौके पर एसपी एसके झा, सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग भी उपस्थित थे़ उपायुक्त ने मतदाताओं से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की़ साथ ही स्वच्छ छवि व ईमानदार प्रत्याशियों का चयन करने की बात कही़, ताकि पंचायत व गांव का समुचित विकास हो सके. उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को सिमरिया व टंडवा के दूसरे चरण के मतदान में कुल एक लाख 46 हजार 657 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे़ सिमरिया में 67 हजार 233 व टंडवा में 79 हजार 424 मतदाता शामिल है़ सिमरिया में महिला मतदाताओं की संख्या 31 हजार 841 व पुरुष मतदाताओं की 35 हजार 352 है़ वही टंडवा में महिला मतदाता 35 हजार 586 व पुरुष मतदाता 42 हजार 838 अपने मत का प्रयोग करेंगे़ द्वितीय चरण के चुनाव को लेकर उक्त दोनों प्रखंडों में 23 कलस्टर बनाया गया है़ सेक्टर की संख्या 55 है़ उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा़ मतदान से संबंधित कोई भी जानकारी दूषभाष संख्या 06541, 222219, टोल फ्री नंबर 18003456559 व मोबाइल नंबर 7542959892 पर ली जा सकती है़ मतदान केंद्र स्थानांतरित किया गया अति संवेदनशील 11 मतदान कें द्रों को दूसरे जगहों पर स्थानांतरित किया गया है़ बूथ संख्या 26 उमवि हेसातू उतर भाग को उमवि बिरबिर पूर्वी भाग, बूथ संख्या 27 उमवि हेसातू दक्षिणी भाग को उमवि बिरबिर पश्चिम भाग, बूथ संख्या 28 उमवि हेसातू मध्य भाग को उमवि बिरबिर (आनंदशाला) पूर्वी भाग, बूथ संख्या 29 उमवि सिदपा को उमवि बिरबिर पश्चिमी भाग, बूथ संख्या 40 उमवि मारंगलोइया को उमवि फुलवरिया मध्य भाग, बूथ संख्या 104 वर्क शेड भवन देवलगडा उतर भाग को नवसृजित प्रावि उतर भाग, बूथ संख्या 105 नवसृजित प्रावि सूईयाटांड को नवसृजित प्रावि देवलगडा दक्षिणी भाग, बूथ संख्या 233 उमवि होसिर पूर्वी भाग को मवि बचरा कमरा नंबर छह, बूथ संख्या 234 उमवि होसिर दक्षिणी भाग को मवि बचरा कमरा नंबर सात, बूथ संख्या 199 उमवि खंधार को उप्रावि सरैया पूर्वी भाग एवं बूथ संख्या 187 उमवि करमटांड को उमवि बन्हे दक्षिणी भाग में स्थानांतरित किया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola