रथिंद्र बोस बंगाल विधानसभा के नये अध्यक्ष पद के उम्मीदवार, शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 14 May 2026 4:37 PM
Rathindra Bose West Bengal Speaker Candidate: भाजपा ने कूचबिहार दक्षिण के विधायक रथिंद्र बोस को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 207 विधायकों के समर्थन के साथ रथिंद्र बोस का चुना जाना तय है. शुक्रवार को होगा मतदान.
Rathindra Bose West Bengal Speaker Candidate: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की ओर कदम बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कूचबिहार दक्षिण से वरिष्ठ नेता और विधायक रथिंद्र बोस पार्टी की ओर से इस गरिमामयी पद के प्रत्याशी होंगे. बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार होने के नाते रथिंद्र बोस का चुना जाना अब महज एक औपचारिकता है.
कूचबिहार के नेता को बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में रथिंद्र बोस के नाम पर मुहर लगायी. वह पहली बार विधायक चुने गये हैं, लेकिन पार्टी के प्रति उनके लंबे समर्पण और सांगठनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें इस संवैधानिक पद के लिए चुना गया है. बोस ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है.
कल होगा स्पीकर का चुनाव
294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 207 विधायक हैं. ऐसे में विपक्ष की ओर से कोई भी चुनौती रथिंद्र बोस की जीत की राह में बाधा नहीं बनेगी. विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार (15 मई) को मतदान और औपचारिक घोषणा की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल के स्कूलों में सुबह-सुबह वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने को कहा
Rathindra Bose WB Speaker Candidate: सबका साथ, सबका विकास होगा मूलमंत्र
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद रथिंद्र बोस ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. उन्होंने कहा कि अगर वे अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से चलायेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को ध्यान में रखते हुए वे सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की आवाज को समान महत्व देंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विपक्ष (TMC) की ओर से अब तक सन्नाटा
एक ओर भाजपा ने अपना पत्ता खोल दिया है, तो दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अब तक इस पद के लिए अपने किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. टीएमसी के 80 विधायकों के साथ सदन में बैठने वाली ममता बनर्जी की पार्टी इस चुनाव में क्या रुख अपनाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.
इसे भी पढ़ें
वकील के गाउन में अदालत पहुंचीं ममता बनर्जी, बंगाल चुनाव 2026 के बाद हिंसा पर सरकार को घेरा
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










