ट्रक पुल के नीचे गिरा, चालक की मौत, खलासी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 7:13 PM
ट्रक पुल के नीचे गिरा, चालक की मौत, खलासी घायल बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी, लेकिन खलासी को मामूली चोटे आयी. घटना बुधवार की अहले सुबह जीटी रोड पर पतालसुर नदी के समीप हुई. कोलकाता से शाहजहापुर लखनऊ जा रही ट्रक डब्लूबी11बी 9665 पतालसुर पुल […]
ट्रक पुल के नीचे गिरा, चालक की मौत, खलासी घायल बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी, लेकिन खलासी को मामूली चोटे आयी. घटना बुधवार की अहले सुबह जीटी रोड पर पतालसुर नदी के समीप हुई. कोलकाता से शाहजहापुर लखनऊ जा रही ट्रक डब्लूबी11बी 9665 पतालसुर पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा. ट्रक पुल के नीचे गिरने से उसके परखच्चे उड़ गये. घटना में चालक पंकज यादव 35 वर्ष पिता भोला यादव ग्राम किरणपुर भागलपुर बिहार निवासी की मौत हो गयी. चालक ट्रक के नीचे दब गया. जबकि खलासी वरुण कुमार 22 वर्ष पिता पप्पू यादव भागलपुर निवासी घायल हो गये. चालक का शव क्रेन गाडी की मदद से बाहर निकाला गया. ट्रक में रिफाइन तेल लदा था. जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष लूट लिया. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के सभी पार्टस को चुनचुन अपने साथ थाना ले गयी. पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










