Nawada News: सहयोग शिविर को लेकर DDC सख्त: प्रखंडों का दौरा कर परखीं तैयारियां,अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Nawada News: नवादा जिले के गोविन्दपुर प्रखंड में Ddc ने किया दौरा, लगभग एक घंटे तक शिविर की तैयारियों का जायजा लिया नीचे पढिए पूरी खबर
Nawada News: नवादा जिले के गोविन्दपुर प्रखंड में DDC ने किया दौरा, लगभग एक घंटे तक शिविर की तैयारियों का जायजा लिया नीचे पढिए पूरी खबर
Nawada News:(जावेद नजफ) नवादा जिले के गोविन्दपुर प्रखंड में आगामी 19 मई को बनिया विगहा में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर गुरुवार को DDC ने प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बनिया विगहा पहुंचकर लगभग एक घंटे तक शिविर की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र,अंचलाधिकारी संजीव कुमार समेत विभिन्न विभागों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
कई विभागों की समस्या सुनी जाएगी
जानकारी के अनुसार 19 मई को बनिया विगहा में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से आवेदन लिए जाएंगे. इसी को लेकर DDC ने बनिया विगहा पहुंचकर करीब 25 मिनट तक शिविर स्थल का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने के लिए जागरूक किया.
आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान लोगों को यह जानकारी दी गई कि यदि किसी प्रकार की समस्या है तो वे संबंधित विभाग को आवेदन दें, ताकि उसका समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। अब तक अंचल कार्यालय से छह, प्रखंड कार्यालय से पांच तथा PHD विभाग से तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 14 आवेदन अब तक मिल चुके हैं। बीडीओ ने बताया कि सभी आवेदनों का निष्पादन शिविर के दिन ही प्रारंभ कर दिया जाएगा.
DDC ने बनिया विगहा में सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिविर के दिन उन्हें कौन-कौन से कार्यों का निष्पादन करना है और किस प्रकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है.
DDC मुख्यालय भी पहुचें
इसके बाद डीडीसी प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय एवं सीडीपीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. साथ ही प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी अवलोकन किया गया.
निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यालय में कैश बुक से संबंधित कुछ त्रुटियां पाई गईं, जिसे अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया गया.डीडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश देते हुए सहयोग शिविर को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया.
Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










