प्रत्याशियों ने विकास के नाम पर मांगा वोट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 6:46 PM

विज्ञापन

प्रत्याशियों ने विकास के नाम पर मांगा वोट फोटो : सिमरिया 9 में तेज नारायण प्रसाद़ सिमरिया. सेरनदाग के मुखिया प्रत्याशी तेज नारायण प्रसाद गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ उन्होंने पिपराडीह, सेरनदाग, बेलगडा व दुंदवा के मतदाताओं से मिल कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि जनता अगर मौका देती है, तो उनके विश्वास पर खरा […]

विज्ञापन

प्रत्याशियों ने विकास के नाम पर मांगा वोट फोटो : सिमरिया 9 में तेज नारायण प्रसाद़ सिमरिया. सेरनदाग के मुखिया प्रत्याशी तेज नारायण प्रसाद गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ उन्होंने पिपराडीह, सेरनदाग, बेलगडा व दुंदवा के मतदाताओं से मिल कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि जनता अगर मौका देती है, तो उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे़ पंचायत से पेयजल, सिंचाई, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्या को दूर करना है़ मौके पर उमाशंकर सिंह, अखिलेश प्रसाद, सूर्यबली प्रसाद आदि थे़ वहीं इचाक पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रघुवीर राणा ने मंगलवार को पंचायत के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से वोट मांगा़ उन्होंने इचाक, शिला, बोंगादाग, बिरहु आदि गांवों में जनसंपर्क चलाया़ उन्होंने कहा कि पंचायत का समुचित विकास करेंगे़ क्षेत्र से बिजली, पानी, सड़क जैसी व्याप्त समस्या को दूर करेंगे़ बानासाडी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुशीला साहनी ने मंगलवार को पंचायत के कई गांवों का दौरा किया़ इस दौरान कटिया, इचाबार, लिपदा, रोल के मतदाताओं से मिल कर एक मौका देने की अपील की़ उन्होंने कहा कि पंचायत के जनता से काफी समर्थन मिल रहा है़ अगर जनता जीत दिलाती है तो क्षेत्र में व्याप्त समस्या को दूर करूंगा़ मौके पर लीलधारी साव, राजबिहारी गुप्ता, तिलकधारी यादव आदि थे़ बानासाडी के मुखिया प्रत्याशी पम्मी देवी ने कई गांवों का भ्रमण कर जनता से एक मौका मांगा़ कहा कि पंचायत का चहुमुखी विकास करना हमारी प्राथमिकता है़ मतदाता एक मौका देती है तो पंचायत की तस्वीर बदल दुंगी़ इस दौरान इचाक, चंदिया, इचाबार, बानासाडी, लिपदा आदि गांव का दौरा किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola