तिलैया डैम में युवक के कूदने की बात झूठ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 7:13 PM
तिलैया डैम में युवक के कूदने की बात झूठ चंदवारा. चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित जवाहर घाटी के पास रविवार की शाम एक युवक के तिलैया डैम में कूदने की सूचना गलत निकली. युवक तिलैया निवासी राज प्रताप पिता प्रकाश सिंह सोमवार की शाम अपने घर लौट आया. इस संबंध में युवक ने […]
तिलैया डैम में युवक के कूदने की बात झूठ चंदवारा. चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित जवाहर घाटी के पास रविवार की शाम एक युवक के तिलैया डैम में कूदने की सूचना गलत निकली. युवक तिलैया निवासी राज प्रताप पिता प्रकाश सिंह सोमवार की शाम अपने घर लौट आया. इस संबंध में युवक ने पुलिस को बताया है कि रविवार को वह डैम में आत्महत्या करने जरूर गया था, पर जब वह स्कूटी खड़ा कर चप्पल खोल कूदने जा रहा था तो स्काॅरपियो पर सवार लोग वहां रुके और उसे रोक दिया. स्काॅरपियो पर सवार लोग ही उसे बरही ले गये और वहां छोड़ दिया. वह वहां अपने दोस्त के यहां रात भर रहा. इसके बाद लौट आया. हालांकि युवक के द्वारा बतायी गयी यह कहानी भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है. उल्लेखनीय है कि रविवार को सूचना मिली थी कि युवक ने तिलैया डैम में छलांग लगा दी है. मौके पर से पुलिस ने सुसाइड नोट व स्कूटी बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










