खरना संपन्न,अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 7:58 PM
खरना संपन्न,अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य आज बाजारों में भीड़ भाड़ व रोनक फोटो – 16 कोडपी 21बजरंग नगर स्थित छठ तालाबफोटो – 16 कोडपी 22चाराडीह स्थित छठ तालाबफोटो – 16 कोडपी 23कोडरमा बाजार स्थित राजा तालाबफोटो – 16 कोडपी 24इंदरवा छठ तालाब पर बना पंडालफोटो – 16 कोडपी 25चाराडीह में बना तोरणद्वारफोटो – 16 कोडपी […]
खरना संपन्न,अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य आज बाजारों में भीड़ भाड़ व रोनक फोटो – 16 कोडपी 21बजरंग नगर स्थित छठ तालाबफोटो – 16 कोडपी 22चाराडीह स्थित छठ तालाबफोटो – 16 कोडपी 23कोडरमा बाजार स्थित राजा तालाबफोटो – 16 कोडपी 24इंदरवा छठ तालाब पर बना पंडालफोटो – 16 कोडपी 25चाराडीह में बना तोरणद्वारफोटो – 16 कोडपी 26झंडा चौक पर गन्ना बेचता किसानफोटो – 16 कोडपी 27गुड़ बेचती महिलायेंफोटो – 16 कोडपी 28 व 29बाजार में लगी भीड़फोटो – 16 कोडपी 2नारियल बेचता दुकानदार प्रतिनिधि, कोडरमा छठ महापर्व को लेकर सोमवार को व्रतियों ने खरना किया़ इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया़ आसपास के लोग प्रसाद लेने व्रती के घर पहुंचे़ आज अस्ताचलगामी सूर्च को अर्घ्य दिया जायेगा़ महापर्व को लेकर पूरा शहर छठ गीतों से गूंज रहा है. चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है. दूसरी ओर से बाजार में पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. खरीददारों की भीड़ के कारण झंडा चौक व आस-पास जाम की स्थिति बन आयी. बाजार में सुबह से ही लोग खरीदारी करने पहुंचने लगे थे़ लोगों ने गन्ना, गुड़, नारियल, फल व अन्य पूजन सामाग्री की खरीदारी की़ छठ घाटों की सफाई हुईछठ को लेकर विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई व साज सज्जा की गयी है. बजरंग नगर स्थित तालाब, चाराडीह तालाब, कोडरमा राजा तालाब, इंदरवा तालाब आदि की सफाई की गयी है. कई छठ घाटों पर भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसको लेकर पंडाल भी बनाया गया है. छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर पर्षद व जिला प्रशासन की ओर से कई आवश्यक उपाय किये गये हैं. खूब हुई पूजन सामग्री की बिक्री छठ पर्व को लेकर सूप 70 रुपये, पंखा 15 रुपये, डाला 80 रुपये, टोकरी 120 रुपये, केला 400 से 450 रुपये कांदी व 20 रुपये दर्जन, सेव 60 से 70 रुपये किलो व पेटी 450 रुपये, पानी फल 40 रुपये किलो, संतरा 60 से 70 रुपये, गन्ना 15 से 25 रुपये पीस, मूली 12 से 15 रुपये तथा शकरकंद 50 रुपये किलो बिका. महंगाई की मार पर आस्था भारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










