मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 6:20 PM

विज्ञापन

मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्जझुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 बजरंग नगर निवासी रेखा कुमारी पति स्व रामदेव पासवान ने तिलैया थाना में मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन रात 8.30 बजे अपने बच्चों के लिए पटाखा खरीदने गयी थी. सड़क पार करने के दौरान […]

विज्ञापन

मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्जझुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 बजरंग नगर निवासी रेखा कुमारी पति स्व रामदेव पासवान ने तिलैया थाना में मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन रात 8.30 बजे अपने बच्चों के लिए पटाखा खरीदने गयी थी. सड़क पार करने के दौरान जीतन राम पिता स्व दिलचंद राम, बसंत कुमार पिता जीतन राम व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की़ शोर मचाने पर उक्त लोग भाग गये़ मेरे कान से सोने की बाली भी छीन लिया. उक्त लोगों ने धमकी दी कि हाइकोट में चल रहा मुकादमा वापस लो़ वहीं बजरंग नगर निवासी जीतन राम पिता स्व दिलचंद राम ने थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. उसने कहा कि दिवाली की रात अपने मकान से दीया जला कर लौट रहे थे. तभी रेखा पासवान पति सरोज पासवान ने अपने दरवाजे पर उसे रोक लिया और सरोज ने मेरे साथ मारपीट की.वहीं रेखा देवी ने पत्थर से मार कर उसे घायल कर दिया और 55 सौ रुपये छीन लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola