11 मुखिया प्रत्याशियों के नाम वापस लिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 8:45 PM

विज्ञापन

11 मुखिया प्रत्याशियों के नाम वापस लिया जयनगर. दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन 11 मुखिया प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के बाद कुल 165 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में. नामांकन वापसी के अंतिम दिन करियावां से चंदन मोदी, हिरोडीह से महेश रंजन, कटहाडीह से पूर्व मुखिया शबाना खातून, घरौंजा से देवनारायण […]

विज्ञापन

11 मुखिया प्रत्याशियों के नाम वापस लिया जयनगर. दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन 11 मुखिया प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के बाद कुल 165 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में. नामांकन वापसी के अंतिम दिन करियावां से चंदन मोदी, हिरोडीह से महेश रंजन, कटहाडीह से पूर्व मुखिया शबाना खातून, घरौंजा से देवनारायण यादव, रामप्रवेश यादव, योगियाटिल्हा से सुलोचना देवी, जयनगर पूर्वी से लाडली साहिबा, जयनगन पश्चिमी से सदानंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सतडीहा से अजय सिंह ने नामांकन वापस लिया है. इधर, हिरोडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, अर्जुन चौधरी,बैजनाथ यादव, रामदेव मोदी, अशोक यादव, जयनगर पश्चिमी से राजनारायण सिंह, बैजनाथ प्रसाद रजक, गोहाल से कुंती देवी, कंद्रपडीह से समरी देवी, हिरोडीह से पंसस प्रत्याशी सीता देवी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. कोडरमा प्रखंड के छतरबर पंचायत से नौशाद आलम व शाहिन प्रवीण ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है. इसके पूर्व भी करमा से शारदा देवी व पांडेयडीह से शबाना खातून ने नामांकन वापस लिया था.भाई-भाई हुए आमने सामने: गांव की सरकार को लेकर विभिन्न गांवों में अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं. नामांकन वापसी के अंतिम दिन के बाद सतडीहा पंचायत से जिप सदस्य बासुदेव यादव, उनके अनुज विनोद यादव इसी पंचायत से संजय चौधरी व उनके अनुज अजय चौधरी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में है. भाई ने भाई के समर्थन में नामांकन वापस लेने के बजाय एक दूसरे से मुकाबला करना मुनासिब समझा है. अब भाई-भाई आमने सामने है. इधर, कटहाडीह से मुखिया रही शबाना खातून ने अपना नामांकन वापस लिया है. अब इनके पति मो शहजाद इस पंचायत से मुखिया प्रत्याशी है. वहीं योगियाटिल्हा से मुखिया रहे श्यामसुंदर यादव की बहू सुलोचना देवी ने अपना नामांकन वापस लिया है. अब प्रत्याशी के रूप में श्री यादव की पत्नी इंद्राणी यादव चुनाव मैदान में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola