क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे : गजेंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 7:41 PM
क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे : गजेंद्र 12कोडपी23जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी गजेंद्र साव.जयनगर. जिला परिषद के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. गजेंद्र साव, पवन सिंह, इसलाम अंसारी व मो हासिम क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं. गजेंद्र साव ने कहा कि मौका मिला, तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास […]
क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे : गजेंद्र 12कोडपी23जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी गजेंद्र साव.जयनगर. जिला परिषद के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. गजेंद्र साव, पवन सिंह, इसलाम अंसारी व मो हासिम क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं. गजेंद्र साव ने कहा कि मौका मिला, तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे़ क्षेत्र की तसवीर व तकदीर बदलने का काम करेंगे. वहीं जयनगर पूर्वी जिला परिषद सीट से चुनाव लड़ रही रेखा देवी ने मतदाताओं से एक मौका और देने की मांग की़ उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी़ इधर, जयनगर पश्चिमी से जिप प्रत्याशी स्नेहलता देवी, मीना साव, निर्मला देवी व ज्योति कुमारी ने भी प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. नाम वापस लिया : नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को जयनगर मध्य से जिप प्रत्याशी सरदार अहमद ने अपना नामांकन वापस लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










