रोजगार सेवक पर मुखिया प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 7:26 PM
रोजगार सेवक पर मुखिया प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोपकोडरमा बाजार. मरकच्चो की जामू पंचायत से खड़े एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप उसी पंचायत के एक रोजगार सेवक पर लगाते हुए ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के साथ ग्रामीणों ने हैंडबिल भी सौंपा है. इसमें एक […]
रोजगार सेवक पर मुखिया प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोपकोडरमा बाजार. मरकच्चो की जामू पंचायत से खड़े एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप उसी पंचायत के एक रोजगार सेवक पर लगाते हुए ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के साथ ग्रामीणों ने हैंडबिल भी सौंपा है. इसमें एक तरफ मुखिया प्रत्याशी व दूसरी तरफ रोजगार सेवक का फोटो है. ग्रामीणों ने कहा कि जामू पंचायत से खड़ी मुखिया प्रत्याशी विमला देवी के प्रचार के लिए बनाये गये हैंड बिल और फलैक्स में रोजगार सेवक जितेंद्र प्रसाद साहा का फोटो व नाम निवेदक के रूप में दिया गया है. साथ ही उक्त रोजगार सेवक के द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कई चीजों का प्रलोभन भी दिया जा रहा है. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी गयी है. इस संबंध में मुखिया के निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ संदीप कुमार मधेसिया ने बताया कि शिकायत मिली है, कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










