टंडवा से आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
टंडवा से आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया टंडवा. नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रखंड से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया़ इसमें सराढु से सुनीता कुमारी, टंडवा से बेबी देवी, राहम से धनेश्वर उरांव, बचरा उतरी से संगीता देवी व सुनीता देवी, गाड़ीलौंग से अमानत हुसैन, बचरा दक्षिणी से अनिल प्रसाद सोनी व रवींद्र […]
टंडवा से आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया टंडवा. नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रखंड से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया़ इसमें सराढु से सुनीता कुमारी, टंडवा से बेबी देवी, राहम से धनेश्वर उरांव, बचरा उतरी से संगीता देवी व सुनीता देवी, गाड़ीलौंग से अमानत हुसैन, बचरा दक्षिणी से अनिल प्रसाद सोनी व रवींद्र सिंह ने नाम वापस लिया़ इससे पूर्व पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया था़ टंडवा प्र्रखंड से कुल 126 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे़ नाम वापसी के बाद 113 उम्मीदवार बच गये हैं. अंचल अधिकारी सह मुखिया निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा़ टंडवा. जिला परिषद उत्तरी के उम्मीदवार सहदेव साहू ने नामांकन वापस लिया़ उन्होंने बताया कि अनिल कुमार गुप्ता के समर्थन में अपना समर्थन नाम वापस लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










