नौ मुखिया प्रत्याशी समेत 16 ने नाम वापस लिया
नौ मुखिया प्रत्याशी समेत 16 ने नाम वापस लिया सिमरिया. नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को मुखिया के नौ व वार्ड सदस्य के सात प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया़ मुखिया के लिए सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली के समक्ष डाडी के लीलाधर महतो व गोपाल महतो, बानासाडी से पार्वती देवी […]
नौ मुखिया प्रत्याशी समेत 16 ने नाम वापस लिया सिमरिया. नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को मुखिया के नौ व वार्ड सदस्य के सात प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया़ मुखिया के लिए सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली के समक्ष डाडी के लीलाधर महतो व गोपाल महतो, बानासाडी से पार्वती देवी व मीना देवी, इचाक से नारायण प्रसाद सिंह, अशोक कुमार शाह व राजकुमारी देवी, सेरनदाग से उदय प्रसाद व पुंडरा से सुनीता देवी ने नाम वापस लिया़ वहीं वार्ड सदस्य प्रत्याशी में जांगी वार्ड-6 से महेंद्र भुइयां, बानासाडी वार्ड-11 से इशरत निशा, सबानो वार्ड-13 से अंजुम आरा, सेरनदाग वार्ड-5 से पिंटू प्रसाद, पिरी पंचायत के वार्ड-2 से बबीता देवी, वार्ड -11 से सुजीत पांडेय व आनंद कुमार ने नाम वापस लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










