आवंटन के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं
आवंटन के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं चतरा़ सदर अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को कई माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है़ दशहरा व दीपावली में वेतन का भुगतान नहीं होने से लोगों में रोष है़ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आवंटन रहने के बावजूद वेतन का भुगतान अस्पताल […]
आवंटन के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं चतरा़ सदर अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को कई माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है़ दशहरा व दीपावली में वेतन का भुगतान नहीं होने से लोगों में रोष है़ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आवंटन रहने के बावजूद वेतन का भुगतान अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण नहीं हो पाया है़ कर्मियों ने बताया कि पैसा के अभाव में बच्चों की पढ़ाई व कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे है़ं कर्मियों ने सीएस से अविलंब वेतन का भुगतान कराने की मांग की है़ इस संबंध में सीएस डॉ एसपी सिंह ने कहा कि वेतन भुगतान को लेकर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का वाउचर ट्रेजरी को भेज दिया गया है़ जल्द ही वेतन का भुगतान करा दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










