चतरा में 20 दिन के अंदर चालू होगा ब्लड बैंक
चतरा में 20 दिन के अंदर चालू होगा ब्लड बैंक दो लैब टेक्निशियन के प्रशिक्षण के लिए रिम्स भेजा गया चतरा़ चतरा रेड क्रॉस भवन में अब ब्लड बैंक खुलने का रास्ता साफ हो गया है़ 15 से 20 दिनों में ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना है़ सभी सुविधा रहने के बावजूद टेक्निशियन नहीं […]
चतरा में 20 दिन के अंदर चालू होगा ब्लड बैंक दो लैब टेक्निशियन के प्रशिक्षण के लिए रिम्स भेजा गया चतरा़ चतरा रेड क्रॉस भवन में अब ब्लड बैंक खुलने का रास्ता साफ हो गया है़ 15 से 20 दिनों में ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना है़ सभी सुविधा रहने के बावजूद टेक्निशियन नहीं रहने के कारण अब तक ब्लड बैंक शुरू नहीं हो पाया है़ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर के निर्देश पर सीएस डॉ एसपी सिंह ने चतरा से दो लैब टेक्निशियन चंदन कुमार व इम्तियाज अहमद को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बुधावार को ब्लड बैंक रिम्स भेजा़ रेड क्रॉस के सचिव राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रांची में दोनों टेक्निशियन को ब्लड बैंक का संचालन, रजिस्टर मेंटेनेंस, उपकरणों की जानकारी व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया जायेगा़ दोनों को रिम्स में 15 दिन तक प्रशिक्षण दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










