सभी छठ घाटों की सफाई करने का नर्णिय

Updated:
विज्ञापन

सभी छठ घाटों की सफाई करने का निर्णय सफाई कार्य में 480 मजदूर लगाये जायेंगे हजारीबाग. नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अंजलि कुमारी ने की. बैठक में दीपावली व छठ पूजा में साफ-सफाई को लेकर बोर्ड ने 480 मजदूरों को लगाने का निर्णय लिया. इनमें प्रत्येक वार्ड में […]

विज्ञापन

सभी छठ घाटों की सफाई करने का निर्णय सफाई कार्य में 480 मजदूर लगाये जायेंगे हजारीबाग. नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अंजलि कुमारी ने की. बैठक में दीपावली व छठ पूजा में साफ-सफाई को लेकर बोर्ड ने 480 मजदूरों को लगाने का निर्णय लिया. इनमें प्रत्येक वार्ड में 15-15 मजदूर लगाये जायेंगे. नगर परिषद उपाध्यक्ष आनंद देव ने बताया कि छड़वा डैम के पास सार्वजनिक जमीन मंडई में चिह्नित 11.88 एकड़ भूमि की सुरक्षा के लिए नगर परिषद ने चहारदीवारी बनाने का निर्णय लिया है. बैठक में कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार साव, वार्ड पार्षद विजय चौधरी,कामेश्वर गोप, दीपरंजन समेत सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola