बुखार से एक ही गांव के चार मरे

Updated:
विज्ञापन

बुखार से एक ही गांव के चार मरेहंटरगंज (चतरा) – तिलहेत पंचायत के कोलवा गांव का मामला- मरनेवालों में तीन बच्ची व एक महिला, सात बीमार- इलाज के अभाव में सभी की जान गयीप्रतिनिध, हंटरगंज (चतरा) तिलहेत पंचायत के कोलवा गांव में 15 दिनों में तेज बुखार से तीन बच्ची व एक महिला की मौत […]

विज्ञापन

बुखार से एक ही गांव के चार मरेहंटरगंज (चतरा) – तिलहेत पंचायत के कोलवा गांव का मामला- मरनेवालों में तीन बच्ची व एक महिला, सात बीमार- इलाज के अभाव में सभी की जान गयीप्रतिनिध, हंटरगंज (चतरा) तिलहेत पंचायत के कोलवा गांव में 15 दिनों में तेज बुखार से तीन बच्ची व एक महिला की मौत हो गयी है़ इनमें बासुदेव यादव की 12 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी, देवनंंदन गंझू की तीन वर्षीया पुत्री सुनैना कुमारी, दर्शनी गंझू की सात वर्षीय पुत्री रीता कुमारी व सुखदेव गंझू की पत्नी ललिता देवी (25 ) शामिल हैं. सभी की मौत दो-तीन दिन के अंतराल में इलाज के अभाव में हुई है. सभी झोला छाप डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे. वहीं सात अन्य बुखार की चपेट में हैं. इनमें सरिता देवी, सुजाता देवी, महेंद्र कुमार, उर्मिला कुमारी, संगीता कुमारी, शर्मीला कुमारी व बिंदा साव शामिल हैं. पांच बेटी है, चिंता में लगा ली फांसी : इधर, हंटरगंज प्रखंड के खजुरिया गांव निवासी ललित यादव ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. पुलिस शव कब्जे में लेकर चतरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पांच बेटियां है, जिसकी चिंता में वह हमेशा रहता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola