सुमत्रिा देवी फुलवरिया की नर्विरिोध मुखिया
सुमित्रा देवी फुलवरिया की निर्विरोध मुखिया 114 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गये दो मुखिया प्रत्याशी ने लिया नाम वापसडोमचांच. प्रखंड की फुलवरिया पंचायत से सुमित्रा देवी निर्विरोध मुखिया चुनी गयीं. वहीं 250 वार्ड सदस्यों में 114 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गये़ इधर, डोमचांच उत्तरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी संगीता देवी व मसमोहना से […]
सुमित्रा देवी फुलवरिया की निर्विरोध मुखिया 114 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गये दो मुखिया प्रत्याशी ने लिया नाम वापसडोमचांच. प्रखंड की फुलवरिया पंचायत से सुमित्रा देवी निर्विरोध मुखिया चुनी गयीं. वहीं 250 वार्ड सदस्यों में 114 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गये़ इधर, डोमचांच उत्तरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी संगीता देवी व मसमोहना से अनीता देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. वहीं डोमचांच उत्तरी वार्ड नंबर छह से वार्ड सदस्य प्रत्याशी बबीता देवी, नौ से मुन्ना सिंह, बच्छेडीह पंचायत के वार्ड नंबर एक से नजरूल व बेहराडीह पंचायत के वार्ड नंबर पांच से अमरजीत पासवान ने नामांकन वापस ले लिया है. एक मुखिया प्रत्याशी ने लिया नाम वापसमरकच्चो. प्रखंड के विभिन्न वार्डों से आठ वार्ड सदस्यों ने नामांकन वापस लिया है.वहीं पपलो पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुलेखा देवी ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ संदीप कुमार मधेशिया व बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










