सड़क हादसे में इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के मालिक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के मालिक की मौत हजारीबाग. इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के मालिक अशोक कुमार यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. यह घटना 25 अक्तूबर की देर रात एनएच-33 हजारीबाग-बरही पथ पर स्थित उपकार होटल के निकट हुई. एक अज्ञात वाहन ने अशोक यादव की मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. […]

विज्ञापन

सड़क हादसे में इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के मालिक की मौत हजारीबाग. इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के मालिक अशोक कुमार यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. यह घटना 25 अक्तूबर की देर रात एनएच-33 हजारीबाग-बरही पथ पर स्थित उपकार होटल के निकट हुई. एक अज्ञात वाहन ने अशोक यादव की मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. पीसीआर पुलिस उन्हें उठा कर सदर अस्पताल में ले गयी. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रात भर शव की पहचान नहीं हुई थी. रात में घर वापस नहीं लौटने पर इनके परिजन खोजबीन करते रहे. श्री यादव का मोबाइल भी दुर्घटना में टूट जाने के कारण बंद था. सुबह परिजनों को जानकारी हुई कि अशोक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. अशोक यादव के तीन पुत्र हैं . ये पांच भाइयों में सबसे बड़े थे. अपने परिवार के साथ ये उपकार होटल के पास स्थित आवास में रहते थे. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola