बरकट्ठा : महिला की संदेहास्पद मौत, पति ने अपनी मां पर लगाया हत्या का आरोप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 5:44 PM
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिलाडीह टोला लगनवा में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. ग्राम लगनवा निवासी गायत्री देवी (25 वर्ष), पति राजकुमार पांडेय का शव उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने घटनास्थल पहुंचकर शव […]
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिलाडीह टोला लगनवा में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. ग्राम लगनवा निवासी गायत्री देवी (25 वर्ष), पति राजकुमार पांडेय का शव उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. इस बाबत मृतक के पति राजकुमार पांडेय ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसकी पत्नी की हत्या की गयी है.
मामले में उन्होंने अपनी माता प्रतिमा देवी एवं गांव के ही दो अन्य लोगों के विरुद्ध डायन बिसाही को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. कहा कि मंगलवार की सुबह गायत्री देवी का उनकी मां प्रतिमा देवी के साथ काफी झगड़ा हुआ था. उसके बाद पत्नी ने अपने पांच वर्षीय पुत्र अंश कुमार को तैयार कर स्कूल भेज दिया और मैं जानवर चराने चला गया.
उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने घर की तरफ आने पर देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला है और गायत्री देवी मृत अवस्था में पड़ी है. मुझे इसकी जानकारी दी गयी. मैंने घर पहुंचकर देखा कि गायत्री के गले में साड़ी का फंदा छत की कड़ी से लगा है और वह दरवाजे की ओट के सहारे मृत अवस्था में खड़ी है.
समाचार भेजे जाने तक थाने में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं, घटना के बाद मृतक की सास प्रतिमा देवी अपने घर से फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










