बड़कागांव : काली पूजा समिति के तत्वावधान में बड़कागांव प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में दीपों का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रविवार को विभिन्न गली-मुहल्लों, घरों व दुकानों में माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा की गयी. रात 11 बजे से काली पूजा व 12.30 बजे संधि पूजा की गयी. एक बजे रात से काली महाष्टमी की पूजा की गयी, जो सुबह आठ बजे तक चली. भक्तों के लिए बड़कागांव के काली मंदिर मुख्य गेट खोल दिया गया, जो 28 अक्तूबर की देर शाम तक हुआ.
Advertisement
काली पूजा व दीपावली की रही धूम
बड़कागांव : काली पूजा समिति के तत्वावधान में बड़कागांव प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में दीपों का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रविवार को विभिन्न गली-मुहल्लों, घरों व दुकानों में माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा की गयी. रात 11 बजे से काली पूजा व 12.30 बजे संधि पूजा की गयी. एक बजे रात […]
मिर्जापुर व खैरातरी में सोहराय का मेला लगा. चंदौल में काली पूजा मनायी गयी. काली पूजा व दीपावली पर्व को सफल बनाने में संरक्षक पूर्व पंसस राजीव रंजन, महेश राम, देव नारायण राम, अध्यक्ष रामवृक्ष राम, उपाध्यक्ष धीरंजन राम व चंदन कुमार रवि, सचिव अजीत कुमार रवि, उपसचिव शंभु रविदास व धर्मेंद्र राम, कोषाध्यक्ष रामेश्वर राम, संयोजक रघुनाथ राम, सुकेश कुमार, संजय निगम, उप संयोजक संतोष राम व संजय कुमार रवि, मनोरंजन मंत्री सुरेंद्र राम, संगठन मंत्री सुरेंद्र राम (द्वितीय), नरेंद्र राम, सचेतक सिकंदर राम, मीडिया प्रभारी संजय सागर, दीपक सिन्हा, पूजा प्रभारी तीजन राम, विनोद राम, ने मुख्य भूमिका निभायी.
बरकट्ठा. बरकट्ठा में काली पूजा धूमधाम से मनायी गयी. बाजारटांड़ स्थित काली मंदिर परिसर को सजाया गया था. मंत्रोच्चारण व धार्मिक गीतों से इलाका भक्तिमय हो गया. पुजारी आनंद कुमार पांडेय ने पूजा करायी.
पूजा सफल बनाने में अध्यक्ष मोनू मंडल, उपाध्यक्ष अर्जुन राणा, सचिव महेश मंडल, उपसचिव सुनील राम, कोषाध्यक्ष बिट्टू मोदी, इंद्रजीत प्रसाद, दुर्गा साव, चंदन मोदी, संतोष गुप्ता, रामजी मंडल, सुनील श्रीवास्तव, पंकज कुमार, दिलीप सोनी, बसंत राम, नरेश मंडल, रंजन यादव शामिल थे.
इचाक. दीपों का पर्व दीपावली इचाक प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शाम को साफ-सफाई व दीपों से सजा कर सभी घरों में भगवान गणेश व धन की देवी महालक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की गयी. महिलाओं व बालिकाओं ने मुख्य द्वार व आंगन में रंगोली बना कर लक्ष्मी माता को अपने घर आने को लेकर बाट जोहते रहें. युवक व बच्चों ने पटाखे फोड़ कर दीपावली की खुशियां मनायी.
प्रखंड के इचाक बाजार, इचाक मोड़, करियातपुर, दरिया, देवकुली समेत सभी गांवों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों में भी दुकानदारों ने धन की देवी की पूजा-अर्चना कर भंडार भरने की प्रार्थना की. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया. सोमवार की सुबह गोपालकों ने गोवर्धन पूजा की व मवेशियों को पखेवा खिलाया व तेल श्रृंगार लगा कर गायों की पूजा की गयी. इस वर्ष घर में सुख-शांति व धन की प्राप्ति के लिए मन्नतें मांगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement