प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 239 विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन
प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 239 विद्यार्थी

बेहतर करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किये जायेंगे

विज्ञापन

इचाक. निर्माणाधीन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मंगुरा के प्रांगण में रविवार को पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 हुई. इस परीक्षा में मंगुरा, करियातपुर, अलौंजा और मेढ़कुरी पंचायत के कक्षा छह से 10 तक के 239 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भीड़ लगी थी. परीक्षा का आयोजन मंगुरा पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण किशोर मेहता ने किया था. उन्होंने कहा कि गांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा. परीक्षा परिणाम शीघ्र प्रकाशित किया जायेगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर दिया जायेगा. परीक्षा को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि आरएस शर्मा, शिक्षक सुनील सिंह, प्रज्ञा प्लस टू उवि के निदेशक अमरदीप कुमार, एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभायी. मौके पर शिक्षक अजीत कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार मेहता, आशीष कुमार साव, प्रभाकर कुमार, पिंटू रजक, रोहित कुमार, नरेश यादव समेत अभिभावक मौजूद थे.

तालाब से मजदूर का शव बरामद

बरही. रेलवे कॉलोनी के नजदीक पांडेय अहरा में रविवार को एक शव मिला. शव की पहचान अफीम कोठी निवासी मजदूर मुनेश्वर राम के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola