राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर जोर, विधानसभा समिति ने विभागों की समीक्षा की

Author Jaynarayan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा के आंतरिक समिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व अन्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में विधानसभा समिति ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। सभापति रामेश्वर उरांव ने लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

हजारीबाग. विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक गुरुवार को परिसदन सभागार में सभापति रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति सदस्य सह डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. समिति ने नगर निगम, वन, परिवहन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, खनन एवं आपूर्ति विभाग के राजस्व संग्रहण और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की. रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करें और संसाधनों का बेहतर उपयोग करें. नगर निगम ने बताया कि होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, भवन नक्शा स्वीकृति, सैरात, दुकानों के किराये और अन्य मदों से राजस्व प्राप्त हो रहा है तथा 36 वार्डों का सर्वे जारी है.परिवहन विभाग ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 210 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 85 प्रतिशत राजस्व संग्रह हुआ. डिफॉल्टर वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे संग्रहण बढ़ने की उम्मीद है. वहीं वन विभाग से लकड़ी बिक्री, जब्त लकड़ियों की नीलामी और पार्कों के प्रवेश शुल्क से आय की जानकारी ली गई. समिति ने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण तेज करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए.

विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola