सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम

Author Jaynarayan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की. एनसीसी विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सेकेंड ऑफिसर राजीव रंजन सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए. मौके पर एम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की. प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण की जरूरत है. विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola