कांग्रेस ने चार प्रखंडों में नये प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन

Author Jaynarayan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस ने हजारीबाग के चार प्रखंडों में नए अध्यक्षों की घोषणा की है। केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद नई नियुक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद हजारीबाग जिले के चार प्रखंडों में नये प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. जारी सूची के अनुसार चौपारण प्रखंड का अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, टाटीझरिया का सुरेंद्र यादव, विष्णुगढ़ का गुरु प्रसाद तथा डाड़ी प्रखंड का सर्वेश सिंह को बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को अपने स्तर से नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाय. पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola